फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मौरंग लदे ओवरलोड डंपर ने रोड किनारे खड़ी किशोरी को कुचला, मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-30-नैंसी। स्रोत परिजन - फोटो : स्थानीय निवासियों ने नई कर प्रणाली संबंधी ज्ञापन ईओ को सौंपा।
विज्ञापन
ललौली/फतेहपुर। बांदा-टांडा हाईवे पर शादी समारोह से लौट रही किशोरी को बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार मौरंग लदे ओवरलोड डंपर ने कुचल दिया। हादसे में नैंसी (13) की मौके पर मौत हो गई। चालक डंपर छोड़कर भाग गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने लकड़ी और ईंट-पत्थर रखकर हाईवे जाम कर दिया। इससे हाईवे की दोनों लेन पर आठ किलोमीटर तक करीब साढ़े तीन घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो ग्रामीण और परिजन हाईवे से हटे।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के ओती गांव निवासी मंजेश सिंह तोमर की पुत्री नैंसी अपनी दादी कुसमा देवी के साथ गाजीपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव से दोपहर करीब 2:30 बजे लौट रही थी। ऑटो से उतरने के बाद ओती गांव के नौ नंबर मोड़ के पास दोनों सड़क किनारे खड़ी थीं। तभी बांदा से शहर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने नैंसी को कुचल दिया।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। जाम शहर की ओर बहुआ तक और दूसरी ओर बांदा सीमा तक पहुंच गया। पुलिस ने बहुआ से वाहनों का डायवर्जन कराया। ललौली और गाजीपुर थाने के साथ कई चौकियों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार अमरेश सिंह के चालक की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद शाम करीब छह बजे यातायात बहाल हुआ। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश की जा रही है।

कक्षा सात की थी छात्रा
नैंसी ओती गांव में ही जूनियर विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा थी। पुत्री की मौत से मां मंजू देवी रोड पर ही बेहाल दिखी। वह अपने भाइयों शुभम सिंह और सौरभ सिंह के बीच इकलौती बहन थी।

फाइल फोटो-30-नैंसी। स्रोत परिजन- फोटो : स्थानीय निवासियों ने नई कर प्रणाली संबंधी ज्ञापन ईओ को सौंपा।

फाइल फोटो-30-नैंसी। स्रोत परिजन- फोटो : स्थानीय निवासियों ने नई कर प्रणाली संबंधी ज्ञापन ईओ को सौंपा।

फाइल फोटो-30-नैंसी। स्रोत परिजन- फोटो : स्थानीय निवासियों ने नई कर प्रणाली संबंधी ज्ञापन ईओ को सौंपा।

फाइल फोटो-30-नैंसी। स्रोत परिजन- फोटो : स्थानीय निवासियों ने नई कर प्रणाली संबंधी ज्ञापन ईओ को सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें