फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाता से निकल गई रकम, नहीं बने आवास

Mon, 12 Mar 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
बातचीत करते जांच अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खजुहा विकास खंड के ककोरा गांव में सोमवार को पंचायत विभाग की टीम जांच करने गई। यहां पर पूर्व प्रधान के बनाए आवास और शौचालयों का सूची से मिलान किया। रोजगार सेवक के परिवार में तीन आवास मंजूर होने और उसकी धनराशि खर्च करने का मामला सामने आया। इन तीन आवासों में एक भी नहीं बने मिले। जांच टीम ने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देने की बात कही।
विज्ञापन


ककोरा गांव के वीरेंद्र कुमार द्विवेदी, राजू कुमार ने सीएम के पोर्टल पर रोजगार सेवक व पूर्व प्रधान की शिकायत की थी। इसमें रोजगार सेवक ने अपने परिवार के तीन लोगों के नाम आवास लेने और उसका निर्माण न कराने की शिकायत की थी। इसके जांच अधिकारी ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता केएन त्रिपाठी बनाए गए हैं। जांच अधिकारी ने ब्लाक कर्मचारियों से शिकायतों के दस्तावेज मांगे हैं।

तब ब्लाक से ग्राम विकास अधिकारी अवध लाल, असलम, सूर्यभान, रामखेलावन ककोरा गांव जांच करने गए। पूर्व प्रधान के बनाए गए प्राथमिक विद्यालय में शौचालय की जांच की। जांच करने गई टीम के कर्मचारियों ने बताया कि रोजगार सेवक की पत्नी राममूर्ति, भाई की पत्नी राम दुलारी और मां सेमिया को आवास मिले हैं। मौके पर तीन में एक भी आवास का निर्माण नहीं हुआ है। बैंक से आवास की धनराशि भी निकाल ली गई है। जांच अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि जांच मिली है। बीडीओ से दस्तावेज मांगे थे। उसी में ब्लाक के कर्मचारी मौके पर जांच करने गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें