फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ में घुसी बोलेरो, बीफार्मा छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। थरियांव के उसरैना हाईवे पर शनिवार की भोर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बीफार्मा छात्र की मौत हो गई। उसके तीन टावरकर्मी साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।

रायबरेली जिले में डलमऊ थाना क्षेत्र के बक्तावरपुर निवासी रेलवे कर्मी रामकुमार यादव का बेटा संदीप (35) इटावा के मेडिकल कालेज में बीफार्मा का छात्र था। वह पार्ट टाइम लखनऊ की एक मोबाइल टावर कंपनी में काम करता था। घर से गुरुवार को एक शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ गया था। चचेरे भाई मुकेश ने उसे डलमऊ के पास 14 मील बस अड्डे पर छोड़ा था। शादी समारोह के बाद संदीप वहीं से अगले दिन काम पर चला गया था। बोलेरो से संदीप अपने लखनऊ के साथियों देशराज सिंह, देवेश मिश्रा, संजय कुमार के साथ धाता विजयीपुर टावर चेक करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की भोर लौटते समय थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे के उसरैना पाइप सेंटर के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर खंती में पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस व 108 नंबर एंबुलेंस पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई। बाकी घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। घायल किसी नर्सिंग होम में भर्ती हुए हैं। चाचा शिव बहादुर ने बताया कि उसके बड़े भाई रामकुमार डलमऊ में ही रेलवे कर्मचारी हैं। घटना की सूचना भतीजे के मोबाइल से घर के नंबर पर आई थी। उसकी घरवालों से रात करीब 12 बजे अंतिम बार बात हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें