फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अमौली ने रामपुर को पांच रन से हराकर जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
फोटो-22-विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी देते मलवां ब्लाक प्रमुख। संवाद
विज्ञापन
चौडगरा। मलवां ब्लाॅक के रामपुर गांव में पचकरिया बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच अमौली और रामपुर के मध्य रविवार को खेला गया। इसमें अमौली ने रामपुर को पांच रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

फाइनल मैच के दौरान रामपुर की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने के लिए उतरी अमौली की टीम 12 ओवर में सात विकेट खोकर 98 रन बनाए। जवाब में रामपुर की टीम 12वें ओवर में 93 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
अमौली ने पांच रन से रामपुर टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। अमौली टीम के खिलाड़ी आशीष ने तीन छक्के और तीन चौके लगाकर 38 रन बनाए। रामपुर की ओर से शिवम दीक्षित ने सबसे अधिक 37 रन बनाए।
विज्ञापन

रामपुर की ओर से गेंदबाज बाबी ने दो ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अमौली टीम के बल्लेबाज आशीष को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इन्हें मलवां ब्लाॅक प्रमुख शशी रमनजीत सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चुन्नू मास्टर, स्वरूप सिंह जूली, नीरज सिंह, राहुल अग्निहोत्री, दुर्गेश तिवारी, सुशील, पुष्पराज सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो-22-विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी देते मलवां ब्लाक प्रमुख। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें