फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्वाइन फ्लू के खतरे के बीच मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इंतजाम नदारद

विज्ञापन
फोटो-45-मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शनिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1006 मरीज पहुंचे, लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए मरीजों और तीमारदारों को मास्क तक उपलब्ध नहीं कराए गए। ओपीडी में भीड़ के बीच संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को सबसे अधिक 404 मरीज जनरल मेडिसिन ओपीडी में पहुंचे। इनमें 14 मरीजों को सांस लेने में दिक्कत थी। हालांकि आरटीपीसीआर जांच के लिए किसी मरीज का नमूना नहीं लिया गया।
डेंगू का भी कोई मरीज नहीं पहुंचा। मौसम में बदलाव के बीच खांसी, बुखार और सांस संबंधी लक्षण वाले मरीजों की संख्या को देखते हुए संक्रमण नियंत्रण के उपाय जरूरी हैं। प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य ने बताया कि स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को मास्क लगाने व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों और तीमारदारों के लिए मास्क उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा है।

फोटो-45-मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें