फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महंगाई के बीच तर्पण के लिए बाजार में आए हल्के तांबे के लोटे

विज्ञापन
फोटो-10-शहर के चौक बाजार ​स्थित दुकान में रखे लोटा। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। महंगाई को देखते हुए इस बार दुकानदारों ने कम वजन वाले तांबे, पीतल और स्टील के लोटे मंगाए हैं। इससे लोग कम बजट में भी पितृ कर्म की रस्म पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन

बर्तन बाजार में सबसे कम वजन के 60 ग्राम के तांबे के लोटे उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 200 से 300 रुपये से शुरू हो रही है। दुकानों पर कीमतों में अंतर है। स्टील के लोटे भी कम वजन में मंगाए गए हैं। इनकी कीमत 30 रुपये से शुरू है। 45 से 60 रुपये वाले लोटों की मांग अधिक है। 30 रुपये वाला लोटा आकार में छोटा होने के कारण कम पसंद किया जा रहा है।
चौक बाजार के बर्तन व्यापारी शिव कुमार ने बताया कि महंगाई को देखते हुए इस बार कम वजन के बर्तन मंगाए गए हैं। 200 से 300 रुपये में तांबे के लोटे उपलब्ध हैं, जिससे लोग आसानी से दान-पुण्य की रस्म पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन

बर्तन व्यापारी राजेश गुप्ता ने बताया कि दान-पुण्य और तर्पण के लिए हल्के वजन के तांबे व पीतल के लोटों की मांग है। पितृ कर्म और अनुष्ठानों में लोटों की जरूरत के साथ ब्राह्मणों व जरूरतमंदों को दान देने की परंपरा के चलते लोग हल्के और किफायती बर्तनों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

फोटो-10-शहर के चौक बाजार स्थित दुकान में रखे लोटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें