फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीएचसी के सामने जाम में फंसी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। नगर में प्रतिदिन कई घंटे तक जाम की समस्या हो रही है। मंगलवार को भी छह घंटे जाम से लोगों को जूझना पड़ा। इसमें एंबुलेंस भी फंस गई।
विज्ञापन

मंगलवार को ललौली चौराहे से मुगल रोड, ललौली रोड, कुंवरपुर रोड, अस्पताल रोड में छह घंटे तक जाम लगा रहा। यही स्थिति गांधी चौराहे से चौडगरा रोड, महरहा रोड और तहसील रोड की रही। इससे सीएचसी के सामने एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
जाम के कारण राहगीरों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया। जाम का एक बड़ा कारण सड़कों के फुटपाथों का अतिक्रमण है।
इसके अलावा अधूरा बाईपास होने से भारी वाहनों का भी कस्बे के भीतर से आवागमन है। इससे हमेशा जाम की स्थिति बनती है। इस रोड से प्रतिदिन कानपुर, बांदा, हमीरपुर आदि जिलों के लिए लोगों का आना-जाना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ वीर सिंह ने बताया कि जाम हटवाने के लिए चौराहे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। ताकि लोगों को समस्या से जूझना न पड़े। जल्द ही समस्या प्रशासन से चर्चा की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें