फतेहपुर। किशोरी का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में चंगाई सभा के एक नमाजद और अन्य अज्ञात आयोजक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों की धरपकड़ की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि लौकियापुर गांव के रामकृपाल के घर में सोमवार को चंगाई सभा का आयोजन था। वहां पहले भी कई बार चंगाई सभा हो चुकी है। सभा में गांव के काफी संख्या में हिंदू महिला, पुरुष और बच्चों को शामिल होने के लिए बुलाया जाता है।
उन्हें अच्छी नौकरी, शादी और धन का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। उसकी 17 वर्षीय पुत्री को भी बहला फुसलाकर बुला ले गए। वहां उसका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसका पता लगने पर वह परिजनों के साथ पहुंची और पुलिस को खबर दी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि रामकृपाल समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।