कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में संविधान निर्माता बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर की 124वीं जयंती मंगलवार को मनाई गई। प्रतिमा स्थल पर डा.बाबा साहब अंबेडकर विकास समिति के तत्वावधान में जन्मोत्सव एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी अंबेडकर अनुयायियों ने बुद्ध वंदना करके त्रिशरण एवं पंचशील का व्रत लिया।
इसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों में बाबा साहब की शोभायात्रा निकाली गई, जिसे सीडीओ भवानी सिंह ने हरी झंडी दिखाई। पत्थरकटा कटा चौराहा, बिंदकी बस स्टाप, जिला चिकित्सालय, बाकरगंज, ज्वालागंज, पीरनपुर, आईटीआई रोड होते हुई शोभायात्रा पटेलनगर से पुन: कलेक्ट्रेट पहुंची।
मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी गया प्रसाद, विशिष्ट अतिथि रमाकांत, जसवंत सिंह, रामखेलावन, अमरजीत भारती ने बाबा साहब के व्यक्तित्व व कृत्तिव पर प्रकाश डाला। इस मौके पर धीरज कुमार, छीटूलाल, सज्जन, शेष नारायण, सोहनलाल, धर्मपाल, चंद्र प्रकाश, कल्लू प्रसाद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज प्रकाश ने किया।
उधर शहर के अस्ती वार्ड में चित्रांश नगर में महमूदपुर में अंबेडकर साहब की झांकी निकाली। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष जागेश्वर व समिति के उपाध्यक्ष राकेश पासवान रहे। इस मौके पर विनोद गौतम, छीटूलाल, शिवकरन आदि रहे। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र ने चित्रांश नगर में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया।
श्रीकृष्ण आदर्श विद्या मंदिर में गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रबंधक सीताराम यादव ने विचार व्यक्त किए। सोशल वेलफेयर एंड एजूकेशनल सोसाइटी पुरानी बिंदकी कार्यालय में अध्यक्ष अभिषेक सैनी की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। विकास इंसाफ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं नगरीय विकास समिति के अध्यक्ष विनय तिवारी व सचिव हाजी रजा ने भी डा. अंबेडकर की जयंती मनाई।
श्रीमती रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज में मंगलवार को धूमधाम से डा. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता विकास गुप्ता ने डा. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस मौके पर अनंत कुमार मिश्रा, शिवप्रसाद त्रिपाठी, बीरेंद्र गुप्ता, अशोक अवस्थी व अन्य टीचरों मौजूद रहे।
बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार, संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 124वीं जयंती तहसील क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। जलूस निकालकर प्रतिमाओं में माल्यार्पण किए गए। गोष्ठियों के आयोजन कर बाबा साहब के संस्मरणों की याद ताजा कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। बसपाइयों ने ज्यादा भागीदारी की।
मंगलवार को नगर के स्टेशन रोड स्थित प्राचीन रविदास मंदिर में बाबा साहब के अनुयायी जुटे। यहां डा. भीमराव अंबेडकर सशक्त युवा कमेटी के अध्यक्ष दयाराम, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गौतम, राजकुमार गुप्ता उर्फ चुइयां, जगदीशबाबू आदि की अगवाई में निकाला जुलूस गांधी चौराहे से अंबेडकर चौराहे पहुंचा।
यहां पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में पैगंबरपुर, छिपहटी, लंकारोड, मीरखपुर में प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। जुलूस तहसील मुख्यालय पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया। एसडीएम शिव प्रसाद, तहसीलदार दूधनाथ यादव, नायब तहसीलदार सुनील पटेल व कर्मचारियों ने शरबत का वितरण कराया।
तहसील में सभा को संबोधित करते हुए एसडीएम शिव प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब ने राष्ट्रहित में शिक्षित संगठित होकर संघर्ष करने का नारा दिया था, जब तक भारत वर्ष की शत् प्रतिशत आबादी शिक्षित नहीं होगी, तब तक उनके सपने साकार नहीं होंगे। इस मौके पर गोविंदबाबू टाटा, पवन अग्रवाल, रामू पटेल, मुल्कू तिवारी, देवदत्त गोस्वामी, गणेशमंडेकर, राकेश तिवारी उर्फ काने, पंकज गौतम, गुड्डू तिवारी आदि मौजूद रहे।
जहानाबाद में पूर्व चेयरमैन अनवारुल हक के नेतृत्व में बाब साहब की जयंती मनाई गई जाफरगंज, बकेवर, अमौली, चौडगरा क्षेत्र में भी बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
खागा प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील के विभिन्न कस्बों में मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 124वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने संविधान निर्माता के आदर्शों पर चलने की सीख दी।
न्यून गढ़ी मोहल्ला स्थित वाचनालय में अंबेडकर मूर्ति पर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, सभासद रामचंद्र, मनोज श्रीवास्तव, विशेश्वर प्रसाद, मोतीलाल एडवोकेट, उत्तम कुमार ने फूल माला अर्पित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने डाक्टर अंबेडकर वाचनालय का सुंदरीकरण कराने का वादा किया।
कामरेड मोतीलाल और उत्तम कुमार ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। रामगोपाल सिंह मोतीलाल मनोज गुप्ता, कमला देवी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विशेश्वर और संचालन रामचंद्र ने किया।
इसी प्रकार नरवा संग्रामपुर में रिपब्लिकन सेवा समिति के विनोद कुमार गौतम, कैलाश प्रसाद की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रेमनगर संवाददाता के अनुसार कस्बे और गांवों में कई जगह डा. अंबेडकर की जयंती मनाई गई।