फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मेधावियों को आज अमर उजाला करेगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में 30 मई को सुबह 11 बजे अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के स्कूल टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। भविष्य ज्योति समारोह में अमर उजाला की ओर से सत्र 2025-26 में आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में जिले के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम निधि गुप्ता वत्स, विशिष्ट अतिथि एसपी अभिमन्यु मांगलिक, एडीएम विनय पांडेय, सीडीओ पवन कुमार मीणा, एएसपी जीपी राय व डीआईओएस राकेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों की ओर से ऐसे बच्चे जिनकी प्रतिभा ने स्कूल, शहर और जिले का मान बढ़ाया, उनकी मेधा को सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही अधिकारियों की ओर से मेधावियों को कॅरिअर के लिए सही राह चुनने के लिए मार्गदर्शन भी किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस दौरान 10वीं व 12वीं के स्कूल टॉपर्स को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किया जाएगा। साथ ही समर्पित शिक्षकों व शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक सेठ एमआर जयपुरिया है। साथ ही सह प्रायोजक आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल, मदर्स सुहाग ग्रुप ऑफ एजुकेशन,डा. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल बिंदकी, सेंट मैरी सीनियर सेकेंड्री खागा, प्ले वे इंग्लिश स्कूल, विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खागा, साईं सिटी इंटर कॉलेज जोनिहा चौराहा, नूरुल हुदा सीनियर सेकेंड्री स्कूल लखनऊ रोड, शहीद माल्टा इंटर कॉलेज, सुखनंदन सुखरानी इंटर कॉलेज मुस्तफापुर हुसैनगंज, जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर राधा नगर, महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल, मां चंद्ररानी गुप्ता इंटर कॉलेज देवीगंज, श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज नौबस्ता मंडा सराय, भानुमती छोटेलाल इंटर कॉलेज थरियांव व आकाश इंटर कॉलेज हुसैनगंज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें