फोटो-39-फतेहपुर: जिला न्यायालय परिसर में हाथापाई करतीं महिला अधिवक्ता। स्रोत: वीडियो ग्रैब
फतेहपुर। जिला न्यायालय परिसर में दो महिला अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में दोनों के बीच नोकझोंक, धक्का-मुक्की और मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
महिला अधिवक्ता पुष्पा मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उनके अनुसार, 11 नवंबर को शाम करीब पांच बजे न्यायालय परिसर में बातचीत के दौरान अधिवक्ता कोमल से विवाद हो गया।
आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। उन्होंने कुछ अन्य लोगों के भी विवाद में शामिल होने की बात कही है। न्यायालय परिसर में हुई घटना को लेकर अधिवक्ताओं के बीच भी चर्चा बनी हुई है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-39-फतेहपुर: जिला न्यायालय परिसर में हाथापाई करतीं महिला अधिवक्ता। स्रोत: वीडियो ग्रैब