फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अयोध्या कुटी में रावण संग कुंभकरण-मेघनाथ के भी जलेंगे पुतले

विज्ञापन
फोटो-05-अयोध्या कुटि पर तैयार किए जा रहे रावण, कुंभकरण व मेघनाथ का पुतलाें का सिर। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। दशहरा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सिविल लाइंस स्थित अयोध्या कुटी परिसर में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के 50 से 55 फीट ऊंचे पुतले तैयार कर लिए गए हैं। बुधवार रात से इन्हें खड़ा करने का कार्य शुरू होगा। बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे तीनों का एक साथ दहन किया जाएगा।
विज्ञापन


सिविल लाइंस के सभासद विनय तिवारी ने बताया कि यह परंपरा 2014 में सदर विधायक विक्रम सिंह की पहल पर शुरू हुई थी। इस बार रावण का पुतला 55 फीट, कुंभकरण का 52 फीट और मेघनाथ का 50 फीट ऊंचा बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान भव्य आतिशबाजी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें