फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कृषि बीज भंडार में अवैध जिंक-सल्फर बेचने का आरोप

Fri, 29 Dec 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें अवैध रूप से जिंक-सल्फर पाउडर बिकने की बात सामने अाई। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन

हाल में क्षेत्र में वायरल हुए वीडियो में ब्लॉक क्षेत्र के गांव कहाई निवासी किसान राजकीय कृषि बीज भंडार में पहुंचे। वहां उन्हें अवैध रूप से जिंक सल्फर पाउडर दिया गया। जिसका दाम भी अधिक लिया गया, जबकि विभाग की तरफ से किसानों को देने के लिए वहां कोई जिंक सल्फर पाउडर नहीं दिया गया।
पीड़ित ने बताया कि बाहरी व्यक्ति राजकीय कृषि बीज भंडार गोदाम में बैठकर खेती किसानी में उपयोग होने वाली जिंक, सल्फर, खरपतवार नाशक दवाएं आदि बाजार से मंगवा कर दिन भर किसानों को बेच रहा है। जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। अगर ऐसा कुछ मिलता है तो जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें