फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चेक का भुगतान रोकवा छह लाख हड़पे

Fri, 29 Dec 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बैनामा के बाद दी चेक का भुगतान रोकवा छह लाख रुपये हड़पने के मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के चकमूसेपुर निवासी मो. असलम व मो. तौकीर सगे भाई हैं। वह लोग वर्तमान में कानपुर नवाबगंज नई ईदगाह कालोनी में रहते हैं। भाइयों ने चार मार्च को गांव स्थित जमीन टिकरी गांव के आफाक अहमद को 10 लाख रुपये में बेची थी। लिखापढ़ी खागा रजिस्ट्रार कार्यालय में हुई थी।
चेक से आफाक ने दोनों के खातों में दो-दो लाख का भुगतान किया। तीन-तीन लाख की चेक दी। बैंक में कुछ दिन बाद चेक लगाई। चेक लगाने पर पता लगा कि उन्होंने चेकों का भुगतान रोकवा दिया है।
विज्ञापन

वह लोग आफाक से भुगतान के बारे में पूछताछ को पहुंचे। उनके साथ आफाक ने गाली गलौज और मारपीट की। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें