जयरामनगर। हरिहरगंज निवासी राधा देवी ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बिना जांच के एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है। राधा देवी ने बताया कि उनके मकान के पश्चिम में एक बंद कुआं है। दीपक गुप्ता व अन्य लोगों ने फर्जी दस्तावेजों से इसे सार्वजनिक बताया।
उन्होंने कुएं को खुलवाने का आदेश भी करा लिया है। उन्होंने बताया कि कुएं वाली जमीन का बैनामा 30 अगस्त 1990 को हुआ था। इस संपत्ति को लेकर पहले भी कई न्यायिक विवाद हुए हैं। उन विवादों में दीपक गुप्ता पक्ष को हार का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने जिलाधिकारी से 8 जून को दिए गए दस्तावेजों की सत्यता जांचने की मांग की। राधा देवी ने फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने वालों पर कठोर कार्रवाई की भी अपील की है।