फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा गांव में प्लॉट पर शौच रोकने से शुरू हुआ विवाद अब लॉकेट चोरी के आरोप तक पहुंच गया है। महिला ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव निवासी संगीता देवी ने बृहस्पतिवार को एसपी अभिमन्यु सिंह मांगलिक को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि 21 जून को प्लॉट पर शौच करने आए पड़ोसी के बेटे को मना किया था। इससे नाराज होकर युवक मां के साथ आया और मारपीट की। संगीता का आरोप है कि पड़ोसी महिला ने खागा कोतवाली में उनके परिवार पर लॉकेट चोरी का आरोप लगाया।
पुलिस द्वारा खरीद की रसीद मांगने पर वह लौट गई पर 29 जून और 11 जुलाई को फिर शिकायतें कीं। संगीता का कहना है कि पुलिस पति शिवकुमार और ससुर रामआसरे का चालान करने की बात कह रही है। उन्होंने झूठे आरोपों से परिवार को राहत दिलाने के लिए जांच की मांग की है।