फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बूथों पर पहुंच गईं पोलिंग पार्टियां

Thu, 23 Feb 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए वाहनों के बीच में बैठे सुरक्षा कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार की शाम जिले की छह विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने सभी बूथों का निरीक्षण करने के बाद शाम को मुख्यालय को रिपोर्ट दे दी। उधर, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल विज्ञान भवन परिसर में सुबह से ही अफरातफरी का माहौल रहा। तेज धूप से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था न होने से कार्मिक वाहनों की छांह में काम करते दिखे।
विज्ञापन



सुबह नौ बजे से ही जहानाबाद, बिंदकी, अयाह शाह, सदर, हुसैनगंज, खागा सभी विधानसभाओं की मतदान सामग्री वितरण का काम शुरू हो गया था। कार्मिकों सामग्री के लिए धक्के भी खाने पड़े। गोद में दूधमुंहा बच्चा लेकर आई महिलाएं अपने साथ पति या किसी सहायक को लेकर आई थीं। ड्यूटी कटवाने के लिए पंडाल में धक्का मुक्की होती रही। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राकेश सचान के पास आवेदनों का ढेर था।

कुछ देर के लिए पंडाल में बैठी मुख्य विकास अधिकारी सी. इंदुमती के सामने कार्मिक गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उन्होंने स्वयं अभिलेख जांचने के बाद ड्यूटी काटी। चुनाव ड्यूटी करने गई महिला कार्मिकों को ट्रकों में चढ़ने में दिक्कत हुई। एडीएम आलोक सिंह ने बताया कि जिले के सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां सकुशल पहुंच गई हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी बूथों की व्यवस्था का जायजा लेने के बाद रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें