फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले में शहीद बच्चों को जिलेभर में श्रद्दांजलि

Thu, 18 Dec 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में आतंकी हमले के खिलाफ जिलेभर में जबरदस्त आक्रोश है। घटना में स्कूलों बच्चों की निर्मम हत्या को लेकर शोक की लहर है। हर दिल में दर्द और जुबां पर संवेदना है।
विज्ञापन


हर वर्ग ने विरोध जताते हुए अपने-अपने तरीके से शहीद बच्चों को श्रद्धांजलि दी। शिक्षण संस्थानों में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके अलावा सामाजिक संगठनों, विभिन्न दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
जिले के सभी परिषदीय स्कूलों, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज और कॉन्वेंट स्कूलों में दो मिनट का मौन रखकर शहीद बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

हसवां के टीसी गांव के विद्यालयों में बच्चों ने दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान अनंत पासवान, धीरेंद्र मौर्या, महेंद्र सिंह, महेश पाठक आदि शिक्षक मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय खेसहन, इटारी, अतरहा के अलावा शहर के प्लेवे स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के पहले सभी बच्चों ने  श्रद्धांजलि दी। स्कूल प्रबंधक हुसैन जाफरी ने बताया कि यह कृत्य अमानवीय है।
शहर के निवेदिता सिंह डिग्री कॉलेज में पतंजलि योग समिति की योग कक्षा में योगाचार्य अनिल सिंह के नेतृत्व में लोगों ने दो मिनट क मौन रखा। इस मौके पर हंसराज सिंह, राजकुमार तिलक, शरद रस्तोगी, सुरेंद्र श्रीवास्तव, राजेश गांधी, रमेश सर्राफ, सारिका द्विवेदी, रचना रस्तोगी, अमिता श्रीवास्तव, मधु श्रीवास्तव, शकुंतला सिंह, शाहिदा, महजबी मौजूद रहीं। उधर, उधर, बिंदकी में भी सभी विद्यालयों में दो मिनट का मौन रखकर मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बुधवार को सपा नगर अध्यक्ष जाहिद खां बन्ने, समाजसेवी सफी अहमद चीनिया की अगुवाई में मौन जुलूस निकाला गया। गांधी प्रतिमा पर दो मिनट का मौन रखा।
शकील न्यारिया, शोएब, रामबाबू गुप्ता, रफात न्यारिया, मो. फरहान, गोकरन सिंह मौजूद रहे। शोक संवेदना करने वालों में पूर्वमंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक, डा. राजेश गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, रामेश्वर उर्फ दयालू गुप्ता, सुनील कुमार, राजकुमार गुप्ता चुइयां, गोविंद बाबू टाटा, संजय गुप्ता, संतोष उर्फ पप्पू, कांग्रेस के बृजेश मिश्रा, भाजपा सभासद वीरेंद्र तिवारी, रामकिशोर अवस्थी रहे। जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को आंतकी हमले में मारे गए बेकुसूर पाकिस्तानी बच्चों की याद में दो मिनट का मौन व्रत रखकर उनकी शहादत पर आंसू बहाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल ,इंजीनियर पीरजादा कासिम ,श्रवण गौड़ ,प्रेमदत्त तिवारी, महेश द्विवेदी, कपिलदेव बाजपेई, राज कुमार मौर्या, राजेंद्र लोधी, विनोद द्विवेदी, काशीनाथ मिश्र उर्फ मुल्लन मिश्रा, पीयूष दीक्षित, मणि प्रकाश दुबे, राम नारायन मौर्या, सुरेश तिवारी, वीरेंद्र गुप्ता, बृजेश मिश्र, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, संतोष कुमारी शुक्ला, ऊषा बाजपेई, अनीसा खान आदि रहे।

भूतपूर्व सैनिकों ने शोक सभा की
फतेहपुर। भूतपूर्व सैनिक उत्थान समिति के बैनर तले अधिवक्ताओं व व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित बार एसोसिएशन हॉल में शोक सभा की। एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम शंकर त्रिवेदी ,समिति के अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी हत्या की निंदा की। जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने आंतकी हमले को कायराना करार दिया। इस दौरान राजेश वर्मा, उदय प्रताप सिंह, अरविंद नारायण मिश्र, अतुल कुमार तिवारी, अमर बहादुर सिंह, जागृति तिवारी, कविता रस्तोगी, सीमा मौर्या, विजय लक्ष्मी, रेखा दीक्षित, गुड़िया तिवारी समेत बड़ी संख्या में  लोग मौजूद रहे।

व्यापारियों ने कैंडिल मार्च निकाला
फतेहपुर। हमले के खिलाफ चौक के युवा व्यापारियों ने कैंडिल मार्च निकाला। कैंडिल मार्च में सत्यभगवान गुप्ता, गौरव बिहारीशरन, फहीम खान, असलम, आरिफ खान, हिमांशू, जीतू हयारण, मिंटू सोनी, महेश गुप्ता, गयाप्रसाद, विक्की, दीपू, अंशू गुप्ता, रानू तिवारी, हरि चौरसिया, पिंटू मोदी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। माध्यमिक शिक्षक संघ ने भी घटना पर दुख जताया। बुधवार को शिक्षक भवन में संघ के पदाधिकारियों ने शोक सभा करके दो मिनट का मौन रखा। शोक सभा में जिलाध्यक्ष कमल सिंह चौहान, आलोक शुक्ल, महेंद्रपाल सिंह, गजराज सिंह, अकबाल सिंह, योगेंद्र, प्रभुदत्त दीक्षित, मो. हसीब, विजयशंकर मिश्र, अमित कुमार, अतुल सिंह यादव, राजेंद्र कुमार, सोमदत्त शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें