फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब लड़ेंगे चुनाव, किसी ने नहीं छोड़ा मैदान

Fri, 19 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर-फतेहपुर स्थानीय विधान परिषद निर्वाचन की गुरुवार हुई नाम वापसी प्रक्रिया बिना किसी के पीछे हटे पूरी हो गई। नाम वापसी के लिए मुकर्रर समयावधि में किसी भी उम्मीदवार ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। इस प्रकार एमएलसी बनने के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन


तीन मार्च को होने जा रहे एमएलसी के चुनाव में नाम वापसी का समय सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक था। कलेक्ट्रेट के डीएम कोर्ट में रिटर्निंग आफीसर व एडीएम आलोक सिंह की मौजूदगी में यह काम होना था।

निर्वाचन विभाग की टीम नाम वापसी का इंतजार करती रह गई। सपा से दिलीप सिंह कल्लू यादव, भाजपा से अनिल गुप्ता चार्ली व निर्दल रामशरण यादव ने मांगी गईं अपनी-अपनी फोटो उपलब्ध करा दीं।
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी अशोक कटियार ने भी खुद न आकर पार्टी स्तर से फोटो मुहैया कराई। समता रिपब्लिक पार्टी प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह की फोटो का जरूर इंतजार होता रहा।

हालांकि काम बंद होते-होते उनकी भी फोटो निर्वाचन विभाग को उपलब्ध हो गई। रिटर्निंग आफीसर आलोक सिंह ने बताया कि किसी ने नाम वापस नहीं लिया है। सभी उम्मीदवारों ने औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें