थाना क्षेत्र के अखरी गांव में चूल्हे की चिंगारी ने 28 घर की गृहस्थी तबाह कर दी। ग्रामीणों की सूचना के तीन घंटे बाद फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक ग्रामीण काफी हद तक आग पर काबू पा चुके थे। इसके बाद भी दमकल को पांच घंटे सुलग रही आग को काबू पाने में लगा। बर्बाद गृहस्थी देखकर ग्रामीण रोते बिलखते रहे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे। एसपी कलानिधि नैथानी ने येलो स्कीम लागू की। इससे चार थानों का फोर्स पहुंचा और ग्रामीणों को राहत पहुंचाई।
गांव के शीतला बक्स उर्फ मुसद्दी सिंह की नातिन शुभी सुबह करीब नौ बजे चूल्हे की राख घर के पीछे फेंकने गई थी। राख की चिंगारी उड़कर शीतला के छप्पर पर पहुंच गई। जिससे शीतला का घर आग की लपटों से घिर गया। कुछ ही पलों में समूचे गांव में आग फैल गई। आसपास के गांवों के लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने नलकूप और बाल्टियों से पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना के तीन घंटे बाद दमकल गाड़ी पहुंची।
दमकल ने घरों में सुलग रही आग शांत किया। अग्निकांड में शीतला बक्स सिंह, कुलदीप सिंह, रामरानी पत्नी दुर्गा प्रसाद, उमा सिंह पत्नी सूर्यमणि सिंह, सुरेश सिंह, शीतला प्रसाद सिंह, सुंदर, राजेश, फूलचंद्र, कुसुमा सिंह पत्नी गणेश सिंह, सीमा देवी पत्नी विनोद कुमार, बच्चू, रामशरण, श्रवण कुमार सिंह, गरुण सिंह, सुधा देवी पत्नी सूरत सिंह, सुरभा देवी पत्नी राजेश, विजय, रमेश, राजकुमार, रामबहादुर, मन्ना, प्रेमा पत्नी बुद्धराज, धनेश, धर्मेंद्र, रामसजीवन, जग्गूलाल, ज्वाला, सुंदर निषाद, गोपाल सिंह, सुरेश, त्रिभुवन, मीना देवी पत्नी रामबाबू, सुखलाल की नगदी, जेवर सहित पूरी गृहस्थी जलकर बर्बाद हो गई। करीब पचास लाख का अनुमानित नुकसान माना जा रहा है।
मौके पर एसडीएम अमित भट्ठ, नायब तहसीलदार, कानूनगो कोतला हरपाल सिंह, लेखपाल प्रमोद श्रीवास्तव, लेखपाल राजेंद्र तिवारी, एडीओ पंचायत कृष्णपाल कैथल, एसओ सुल्तानपुर घोष, एसओ हथगाम, एसओ थरियांव, एसओ असोथर पहुंचे।