फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छुट्टी लेकर घर आ रहे वायुसैनिक की हादसे में मौत

विज्ञापन
फोटो-24- गांव में अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद फोर्स के अ​धिकारी, ग्रामीण व परिजन। संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद/फतेहपुर। कानपुर नगर के बिधनू थाना क्षेत्र टेड़ा मोड़ पतारा के पास 22 फरवरी की शाम सड़क दुर्घटना में घायल वायुसैनिक विवेक सचान (30) ने बुधवार को इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वह वार्षिक अवकाश पर घर आ रहे थे। सैनिक की अंतिम विदाई में हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन

विवेक सचान जहानाबाद थाने के मंगलपुर टकौली निवासी थे और वायुसेना में एयरक्राफ्ट टेक्निशियन के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती दार्जिलिंग बागडोगरा असम में थी। 22 फरवरी को कानपुर से ऑटो में घर लौटते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें कानपुर के सेवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया।
पिता चंद्रशेखर ने बताया कि हादसा एक महिला कार चालक ने किया है। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव लाया गया। पूरे गांव के लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पति की मौत से पत्नी शिल्पी सचान बदहवास नजर आईं। उनके एक दो वर्षीय पुत्र सात्विक हैं। इस मौके पर विधायक राजेंद्र पटेल, प्रधान राजू सचान, डॉ. अनूप सचान, देव नारायण सचान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

फोटो-24- गांव में अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद फोर्स के अधिकारी, ग्रामीण व परिजन। संवाद

फोटो-24- गांव में अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद फोर्स के अधिकारी, ग्रामीण व परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें