फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ऑनलाइन डिलीवरी सेंटर से दो लाख के आठ मोबाइल एजेंट ने किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। नगर के मानू का पुरवा स्थित ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के डिस्पैच सेंटर से अक्तूबर माह में एक एजेंट ने ग्राहकों के आए आठ मोबाइल फोन चोरी कर लिए। डिस्पैच सेंटर के जिम्मेदारों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने विभागीय जांच के जरिये एजेंट को चिह्नित किया और बुधवार शाम कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के अमरजई मोहल्ला निवासी पंकज विश्वकर्मा ने बुधवार शाम पुलिस को बताया कि वह डिलीवरी लिमिटेड कंपनी में सहायक टीम लीडर के पद पर कार्यरत है। अक्तूबर में खागा के मानू का पुरवा स्थित डिस्पैच सेंटर से आठ मोबाइल फोन गायब हो गए थे।
यह मोबाइल फोन अलग-अलग ग्राहकों ने ऑनलाइन शाॅपिंग के जरिये बुक किए थे। मोबाइल फोन गायब होने पर जांच शुरू की गई। कंपनी के ट्रैकर सिस्टम और सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि रचित विश्वकर्मा निवासी मुराइनटोला ने मोबाइल फोन चोरी किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ के बाद रचित विश्वकर्मा के खिलाफ मोबाइल फोन चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज की है। पंकज विश्वकर्मा ने बताया कि रचित को अक्तूबर माह में ही काम पर रखा गया था और करीब आठ-दस दिन काम करने के बाद उसने काम छोड़ दिया और चला गया था।
इसके बाद मोबाइल गायब होने की शिकायतें मिलीं। दो मोबाइल रचित के करीबियों के घर में इन दिनों चालू हैं। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें