फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन के बाद पुस्तक वितरण को बीआरसी भेजने की हरीझंडी

Tue, 07 Jul 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व शिक्षा के तहत जिले में कक्षा एक से 8 तक के बच्चों को बांटने के लिए आई किताबों के वितरण के लिए प्रक्रिया पूरी हो गई है। सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कमेटी के सदस्यों ने किताबों के नमूनों का सत्यापन किया। सत्यापन के बाद जिला मुख्यालय से किताबें ब्लाक संसाधन केंद्र भेजने को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन


जिले के परिषदीय, वित्तपोषित स्कूलों के कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों को शिक्षा सत्र में मुफ्त में किताबों का वितरण किया जाता है।

हर साल किताबें जून के अंतिम सप्ताह में बीआरसी भेजी जाती रही हैं, लेकिन इस बार इसकी शुरुआत नहीं हो पाई है। सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था के कार्यवाहक प्राचार्य और डीआईओएस नंदलाल यादव की अध्यक्षता वाली कमेटी ने किताबों का सत्यापन किया।

कमेटी ने सत्यापन के बाद किताबों की खेप बीआरसी भेजने की संस्तुति दे दी है। अभी तक आधी अधूरी किताबें ही आईं हैं। जिससे कोई भी खंड शिक्षा अधिकारी किताबें ले जाने का पक्षधर नहीं है।
विज्ञापन


आधी किताबें ले जाने से वाहन का किराया दोबारा देना पड़ेगा। अभी तक सिर्फ 70 प्रतिशत किताबों की खेप आ पाई है। कार्यवाहक बीएसए डा. प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पुस्तकें बीआरसी ले जाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें