फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन पूजन के बाद कन्या भोज

Thu, 22 Oct 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के आठवें दिन मइया के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद हवन पूजन के बाद कन्या भोज कराया गया। उधर, शाम को नवमी लगने पर मंदिरों में भक्तों ने मां सिद्धदात्री के दर्शन किए।
विज्ञापन


 
देवी मां के आठवें स्वरूप महागौरी और नौंवे स्वरूप सिद्धदात्री की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। सुहागिन महिलाओं ने महागौरी की पूजा कर सौभाग्य की कामना की। भक्तों ने मां को गुलाब की नौ मालाएं पहनाकर, नौ प्रकार के फल अर्पण कर किए। साथ ही हलुवा और चने का भोग लगाकर आदिशक्ति मां जगदंबा भवानी को प्रसन्न किया।


शहर के आबूनगर में सजी देवी पांडाल में भक्तों ने कन्याओं को भोज कराया गया। इसी प्रकार शहर के दुर्गा मंदिर, कालिका मंदिर, शीतला मंदिर में भक्तों ने मां की आराधना की। चौक, कोतवाली रोड, ज्वालागंज, आबूनगर, मुराइनटोला, पत्थरकटा चौराहा, वर्मा चौराहा आदि इलाकों में सजे देवी पांडाल में आरती में भक्त एकत्र हुए और मां के जयकारे लगाए। उधर, जाफरगंज संवाददाता के अनुसार गहरू खेड़ा चौराहे पर दुर्गा पांडाल सजाया गया। इस मौके पर भजन व कीर्तन हुए। भक्तों ने हलवा का प्रसाद वितरण किया। विपिन पटेल, विमलेश पटेल, महेश कुशवाहा, लाला, कैलाश आदि ने सहयोग किया। भक्तों ने राहगीरों को प्रसाद वितरित किया। इसी प्रकार खूंटाझाल, सुल्तान गढ़, जाफरगंज, श्यामपुर, शुक्लनपुर आदि दर्जनों गांवों में दुर्गा पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें