फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भीषण गर्मी के बाद अब लू ने किया बेहाल

Sat, 20 May 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-31- गर्मी से हलाकान लोगों हुए परेशान। संवाद
विज्ञापन


- मौसम विभाग के अनुसार दो दिन में 45 डिग्री पारा चढ़ने की संभावना
- गर्म हवाएं भी करेंगी परेशान, 22 मई के बाद राहत की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिले में गर्मी का सितम लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह से तेज धूप व दोपहर को चली गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग तरह-तरह से बचाव करते रहे, लेकिन तपिश और लू के सामने सारे जतन बेकार साबित हुए। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक लू चलेगी और पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। 22 से 25 मई के बीच आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से ही सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। सुबह ही दोपहर जैसी तपिश होने लगी। 12 बजे के बाद गर्म हवाओं का चलना शुरू हुआ, जो 4 बजे तक चलतीं रहीं। इस बीच तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। गर्मी और लू ने लोगों को हलाकान कर दिया। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गर्मी का प्रकोप अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 मई को लू के साथ पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। दो दिन बाद मौसम में बदलाव होगा। चमक गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें