फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हत्या के बाद 10 दिन गांव से पांच किमी दूर जंगल में छिपा रहा सोनू

विज्ञापन
फोटो-02-घायल की फोटो। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला की 24 मार्च की शाम चाकू घोंपकर हत्या करने वाला प्रेमी घटनास्थल से सिर्फ पांच किलोमीटर दूर जंगल में ही 10 दिनों तक छिपा रहा। पुलिस उसे दर-दर तलाशती रही लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आखिरकार मुछआरे की मुखबिरी पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पहली बार ऐसा हुआ है जब हत्यारोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि महिला से साथ कहीं दूर चलने की बात कही थी। महिला ने पति के रहते हुए साथ चलने से मना किया था। इसी वजह से महिला के पति की हत्या करना चाहता था। जब महिला ने भी साथ जाने से इन्कार किया तो उसकी ही हत्या कर दी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। महिला के करीब तीन साल से सोनू यादव से संबंध हो गए थे। सोनू ने महिला से गहने ले लिए थे। कुछ माह पहले लौटे पति को गहनों के बारे में पता लगा था।
विज्ञापन

गहनों के विवाद दौरान ही सोनू ने फर्जी आईडी से महिला की अश्लील वीडियो व फोटो वायरल की थीं। महिला ने 11 फरवरी को सदर कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस का शिकंजा भी सोनू पर कसने लगा था।
चाकू और तमंचा लेकर सोनू महिला के पति की तलाश में घूमता रहा। दहशत में महिला का पति पूरे दिन घर में छिपकर बैठा रहा। इसी दौरान उसने चाकू घोंपकर महिला की हत्या कर दी थी।
वारदात के बाद पुलिस पड़ोसी जिलों और नाते-रिश्तेदारों के घरों में सोनू की तलाश के लिए दबिश दे रही थी। उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। सुराग न मिलने पर आईजी की ओर से 50 हजार का इनाम रखा गया था। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर मुखबिरों को अलर्ट किया था। साथ ही चौफेरवा एनटीपीसी जंगल के मछुआरों और चरवाहों को भी चौकन्ना किया था।
सोनू के मोबाइल न चलाने से पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। स्थानीय लोगों में ही एक मुछआरे ने बृहस्पतिवार को इंटेलिजेंस विंग को सोनू के जंगल में होने की खबर दी। टीम सोनू को गिरफ्तार करने पहुंचा तो उसने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में सोनू के दोनों पैरों में गोली लगी।
पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां इलाज के दौरान कई पुलिसकर्मी तैनात दिखे। साथ ही 15 पुलिसकर्मी तैनात सोनू के इर्द-गिर्द वार्ड में नजर आए।
सीओ सिटी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने उसे शुक्रवार शाम कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली में महिला की अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने और एक महिला को झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले दर्ज हैं।
इसके अलावा वर्ष 2021 में कल्यानपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज है। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो खाली खोखा व एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी का साथी सईद 29 मार्च को जेल जा चुका है।


जिले में पहली बार अपराधी दोनों पैर से हुआ लंगड़ा
इन दिनों हाफ एनकाउंटर पुलिस रिकाॅर्ड में खूब चलन में है। पुलिस की टीमों ने करीब एक साल में 100 के आसपास हाफ एनकाउंटर किए हैं। कई बार गोली बाएं पैर में लगने की बात कही जाती और पट्टी दाहिनी पैर पर बांध दी जाती। ऐसे में सवाल उठते हैं कि आखिर पुलिस पट्टी साथ लेकर जाती है क्या। वहीं गोली लगने के बाद अपराधियों के चेहरों की मुस्कराती फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। हालांकि महिला के हत्यारोपी को पकड़ने में पुलिस टीम की ओर से चार गोलियां चलाई गईं। इनमें दो गोली हत्यारोपी के दोनों पैरों में लगी। वहीं आरोपी की ओर से भी दो गोलियां चलाई गईं। डॉक्टर की टीम को दोनों पैर में 35 से 40 टांके लगाने पड़े।

स्टंटबाज सोनू पेड़ पर चादर बांधकर रात गुजारता था
करीब 10 दिन की फरारी के दौरान गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर जंगल में ही सोनू यादव अपना डेरा जमाए रहा। पुलिस को मौके से चादर और एक छोटा बैग मिला है। बैग में गिलास, नमकीन व बिस्किट के पैकेट मिले हैं। जेब से 20 रुपये मिले हैं। सोनू यादव को स्टंटबाज बताया जाता है। वह ट्रैक्टर को दो पहियों पर चलाकर गांव में घूमाता था। फरारी दौरान मुछआरों और चरवाहों से खाना लेकर खाता था। तालाब का पानी पीकर रहता और सोने के लिए पेड़ की डालों में चादर बांधकर सोता था। पुलिस का मानना है कि उसकी जेब में सिर्फ 20 रुपये बचे थे। रुपये खत्म होने की वजह से अब कहीं गुजर-बसर के लिए भाग सकता था।

महिला से पति व बच्चों की हत्या कराने की बनाई थी योजना

हत्यारोपी सोनू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने कई बार महिला से कहा था कि वह पति और बच्चों को जहर देकर मार डाले लेकिन वह तैयार नहीं हो रही थी। मुंबई से महिला का पति तीन माह पहले लौटा था। उस समय भी महिला से उसने पति व बच्चों की हत्या कर बंगलुरू भाग चलने के कहा था। हर बार वह पति और बच्चों की हत्या से इन्कार कर देती थी। इस पर उसने हत्या में हर तरीके का सहयोग करने की बात कही थी। इसी खुन्नस में फोटो व वीडियो वायरल किए थे।

फोटो-02-घायल की फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें