किशनपुर। सिधांव गांव के पास मंगलवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत के मामले पर नया मोड़ आया। इनमें से एक एक युवक का किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमी के मौत की जानकारी होने के बाद परेशान प्रेमिका ने बुधवार रात दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
स्मार्ट मीटर लगाने का काम करने वाले तीन युवक मंगलवार की शाम को बहुआ से आ रहे थे तभी सिधांव गांव के पास ट्रक की टक्कर लगने से दो युवकों की मौत हो गई थी। एक युवक घायल हो गया था।
युवकों में रायपुर भसरौल के मजरा बहियापुर आंनद दीक्षित का पड़ोसी गांव में अपने नाना के घर रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक की मौत की जानकारी होने के बाद किशोरी परेशान हो गई और बुधवार रात उसने घर के पीछे लगे अमरूद के पेड़ में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
किशोरी के नाना ने शव फंदे पर लटकता देखा तो बिलख पड़े। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर का शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी के भाई ने पीआरवी 112 को फोन कर बहन के आत्महत्या करने की सूचना दी और ननिहाल के लोगों ने आरोप लगाया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाना से पूछताछ की। बाद में किशोरी के दूसरे भाई अंकित ने बहन के खुदकुशी ही करने की बात कही, तब मामला शांत हो सका।
नाना ने बताया कि किशोरी का युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक किशोरी को खर्च के लिए रुपये भी दिया करता था। बताया कि युवक की सड़क हादसे में मौत होने के बाद किशोरी ने खाना पीना छोड़ दिया था पूरे दिन रोती रहती थी। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया इस मामले से संबंधित कोई शिकायती पत्र नहीं मिला।