फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद गंगा में उतराता मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। पांच दिन पूर्व नदी में डूबी किशोरी का शव शुक्रवार को मिला। पानी लगातार पड़े होने के कारण शव काफी खराब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव निवासी राकेश लोधी की पुत्री कोमल (15) बड़ी बहन गुड़िया की ससुराल हाजीपुर गंग गांव आई थी। बीती 13 फरवरी को कोमल गंगा घाट पर नहाने गई थी। तभी कपड़े धोते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गई।
पुलिस तीन दिन तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में जाल डलवाकर खोजबीन करती रही, लेकिन कोमल का कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार शाम करीब चार बजे मछली शिकारियों ने भिटौरा घाट के पास शव को नदी में देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें