फोटो-30-नियुक्ति पत्र प्रदान करती बीएसए। स्रोत विभाग
फतेहपुर। उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती के लिए गठित समिति ने साक्षात्कार और अभिलेख जांच के बाद शनिवार को 26 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
जिले के 38 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में लर्निंग बाय डूइंग कार्यक्रम के तहत एक-एक तकनीकी अनुदेशक का चयन सेवा प्रदाता फर्म के माध्यम से किया गया।
ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के बाद जिला स्तरीय समिति ने अभिलेख सत्यापन और साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी की। इसके आधार पर 29 अभ्यर्थी पात्र पाए गए। 21 नवंबर को विद्यालय आवंटित किया गया।
शनिवार को 26 अभ्यर्थियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर डीसी प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
फोटो-30-नियुक्ति पत्र प्रदान करती बीएसए। स्रोत विभाग