फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो-15- फाइल फोटो सारिक खान। स्रोत परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। शराब के लिए रुपये न मिलने पर पत्नी से विवाद के बाद नशेबाज पति ने रविवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजन से पूछताछ की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा बड़ी मस्जिद निवासी सारिक खान (28) शराब पीने का लती था। पत्नी समरीन और मां बीड़ी बनाकर कमाई से जीवन यापन करते हैं। पत्नी ने बताया कि पति सुबह शराब पीने के लिए रुपये मांग रहे थे। विवाद के बाद पहली मंजिल पर कमरे में चले गए थे। वह नीचे कमरे में खाना बना रही थी।
बच्चे हरम और हमदाम खेलते हुए पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंचे। यहां बच्चों ने पति को फंदे से लटका देखकर शोर मचाया। वह लोग भी पहुंचे। पति रस्सी के फंदे से पंखे के कुंडे पर लटके हुए थे। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि नशे के लती ने खुदकुशी की है। किसी तरह का आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें