फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दोस्तों के साथ नदी में नहाते युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के यमुना नदी औगासी घाट में शनिवार को नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। कई घंटे की खोजबीन के बाद शव को पुलिस ने गोताखाेरों की मदद से खोज निकाला।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर निवासी कमल सिंह लोधी (36), विजय सिंह (35), पीरनपुर निवासी नितिन सिंह (25), गाजीपुर थाने के इंद्रो निवासी योगेंद्र सिंह (25) और धनराज (27) सभी दोस्त हैं। सभी धनराज की कार से यमुना नदी के औगासी घाट नहाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि नहाने से पहले सभी ने साथ में पार्टी भी की थी।
पार्टी के बाद पांचों दोस्त नदी में नहा रहे थे तभी नितिन गहराई में चला गया और डूबने लगा। साथियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय मछुआरे और गोताखोर मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस ने भी स्थानीय गोताखोरों की मदद से नितिन को बाहर निकाला लेकिन सीएचसी के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें