फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइकों की टक्कर के बाद वन दरोगा को युवकों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। बाइकों की मामूली टक्कर के बाद वन दरोगा को युवकों ने पीट दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कौशांबी जिला सैनी थाना क्षेत्र के मडहेरी निवासी पीयूष तिवारी, बांदा के बबेरू रेंज में वन विभाग में दरोगा के पद पर तैनात हैं। वे बुधवार को कौशांबी से बांदा जा रहे थे।
किशनपुर कस्बा स्थित रामपुर मोड़ के पास उनकी बाइक में कस्बे के बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि विरोध पर बाइक सवार विवाद करने लगे। इसके बाद लात-घूसों, पत्थर व डंडों से पिटाई की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने आरोपियों की फोटो मोबाइल फोन में खींच ली। इस पर उनका मोबाइल भी फेंककर तोड़ दिया। मोबाइल की तस्वीरों से आरोपियों की पहचान की गई।
वन दरोगा की शिकायत पर पुलिस ने किशनपुर के गुड्डू सोनकर, अखिलेश सोनकर व बबलू सोनकर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें