फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 40 घंटे की तलाश के बाद पुराने पुल में फंसा मिला किशोर का शव

विज्ञापन
फाइल फोटो-01-अभिषेक। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जहानाबाद। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रिंद नदी में डूबे किशोर अभिषेक (13) का शव करीब 40 घंटे बाद बृहस्पतिवार सुबह पुराने पुल में फंसा मिला। एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। इकलौते बेटे का शव देखकर मां और परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

नारायणपुर गांव निवासी अरविंद कुमार का इकलौता बेटा अभिषेक मंगलवार को तीन दोस्तों के साथ प्रतिमा विसर्जन के लिए रिंद नदी किनारे गया था। पंप कैनाल निर्माण स्थल के पास नदी में उतरते ही चारों गहराई में जाने से डूबने लगे। शोर सुनकर पंप कैनाल कर्मियों ने तीन किशोरों को बचा लिया, जबकि अभिषेक लापता हो गया।
एसडीआरएफ ने बुधवार को नदी में तलाश की, लेकिन किशोर का पता नहीं चला। परिजन और ग्रामीण नदी किनारे डटे रहे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे डूबने वाली जगह से 50 मीटर दूर पुराने पुल में शव फंसा मिला। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि किशोर का शव बरामद कर लिया गया है।

फाइल फोटो-01-अभिषेक। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें