जिला बार एसोसिएशन की आम सभा में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के समस्याओं का निस्तारण न किए जाने पर नाराजगी जताई। इन्होंने राजस्व न्यायालयों का समय परिवर्तन न किए जाने पर आवाज बुलंद की।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हितेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सिविल कोर्ट स्थित सभागार में बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने नकल विभाग में मुआयना न कराए जाने, शस्त्र लाइसेंसों के नवीनीकरण के समय चंदे के नाम पर हो रही अवैध वसूली को लेकर नाराजगी जताई। इस पर अध्यक्ष ने अनिश्चितकालीन राजस्व न्यायालय के बहिष्कार की घोषणा की।
इसके अंतर्गत न्यायालय एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, अपर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीओ चकबंदी, उपभोक्ता फोरम, लेबर कोर्ट आदि का बहिष्कार किया जाएगा। तीन दिन में मांग पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। संचालन कर रहे एसोसिएशन के महामंत्री मणि प्रकाश दुबे ने कहा कि वादकारियों को हड़ताल के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
इस मौके पर आशीष गौड़, राम किशोर पांडेय, नरोत्तम सिंह, पीएन सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, हंसराज सिंह, राजेश मौर्या, राम गोपाल शुक्ला, साबिर खां, पुरुषोत्तम यादव, शिव प्रकाश तिवारी, प्रशांत श्रीवास्तव, महेश वर्मा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, वागीश श्रीवास्तव रहे।