फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में नि:शुल्क दिए जाएंगे टैंकर

Wed, 04 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
पानी के टैंकर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगरीय विकास समिति के सचिव हाजी रजा ने तीन टैंकर नगर पालिका को दान में दिए हैं।  आम लोगों के यहां  शादी व अन्य सामाजिक कार्यों में यह टैंकर नि:शुल्क दिए जाएंगे। डीएम राजीव रौतेला ने हरी झंडी दिखाकर नगरीय विकास समिति कार्यालय से टैंकरों को रवाना किया।
विज्ञापन


सचिव हाजी रजा ने कहा कि जल ही जीवन है। तपिश भरी गर्मी में पेयजल की भीषण समस्या है। बहुत से गरीबों के घरों में नलों की टोटियों से ही पानी आता है। दूसरा कोई विकल्प नहीं है। पानी के लिए पूरे शहर में त्राहि मची  है। टैंकरों से अधिक समस्या वाले मोहल्लों में पानी की आपूर्ति की जाएगी।

समिति के अध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि शहर के सभी मोहल्लाें में जाकर निरीक्षण किया जाता है। पानी की समस्या  दूर करने का हर संभव प्रयास होगा।  इस मौके पर ईओ रश्मि भारती, देवेश त्रिपाठी, वसीम खान, भोले नवाब, हुमायूं खान, मोहम्मद अयाज, सुरेश शुक्ला, दीपक डब्लू, प्रभात पटेल, मोहम्मद शादाब, धीरज बाल्मीकि, अनिल बाबा, रज्जू सविता, अभिमन्यु सिंह, डॉ. अशोक पटेल, दीपू मिश्रा, रामकृष्ण तिवारी, रामबहादुर यादव, मुन्नीलाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें