फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के सलाहकार ने रोपा पौधा

Sun, 14 Aug 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
विज्ञापन
पौधरोपित करते मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित पौधरोपण अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री के सलाहकार आलोक रंजन ने हरिहरगंज स्थित अमर मान सिंह पब्लिक स्कूल में पौधे लगाए। उन्होंने इस मौके पर पौध रोपित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री के सलाहकार आलोक रंजन दो दिवसीय दौरे पर जनपद आये थे। प्रथम दिन उन्होंने विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा की और सरकारी योजनाओं का हाल जाना। दूसरे दिन गंगा बचाओ संघर्ष समिति के अंतर्गत पौधरोपण किया। कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए धरती पर अधिक से अधिक पौधे रोपे जाएं, यह समय की मांग है। धरती पर रोपे जाने वाले पौधे जब बड़े होंगे तभी उनसे पर्यावरण संतुलित होगा। अवसर कोई भी हो, पौधरोपण हर अवसर पर किया जाना चाहिए।


गंगा बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल ने कहा कि समिति का उद्देश्य गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के साथ-साथ वातावरण को भी प्रदूषणमुक्त रखना है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर विवेक श्रीवास्तव, प्रबन्धक उदयमान सिंह, व्यवस्थापक साकेत मान सिंह, विवेक मान सिंह, समाजसेवी सुरभि रंजन, प्रधानाचार्य प्रेम सिंह, शिवम रंजन, शिखर रंजन, श्याम निवास गुप्ता, पिंटू मिश्रा, हरिदत्त द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें