फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: करवा चौथ के लिए मेहंदी-मेकअप की एडवांस बुकिंग, पार्लरों में बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। 29 अक्तूबर को मनाए जाने वाले पर्व के लिए महिलाएं अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। मेहंदी और ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग कराई जा रही है। हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाने के साथ ब्राइडल और ब्रांडेड मेकअप की मांग भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

करवा चौथ पर सोलह शृंगार कर पूजा करने की परंपरा के चलते सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की बिक्री में भी तेजी आई है। पार्लरों में अरेबिक, मारवाड़ी, जोधपुरी, लोटस, दुल्हन और वन फिंगर फुल हैंड मेहंदी डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं। महिलाएं ऑनलाइन डिजाइन देखकर भी अपनी पसंद के पैटर्न बुक करा रही हैं।
मेहंदी लगाने के लिए 250 से 500 रुपये तक लिए जा रहे हैं, जबकि मेकअप पैकेज 750 से 1250 रुपये तक में उपलब्ध हैं। पार्लर संचालिका माधुरी साहू ने बताया कि कई महिलाएं करवा चौथ के दिन मेहंदी लगवाने के लिए पहले ही बुकिंग करा चुकी हैं।
विज्ञापन

बढ़ती मांग को देखते हुए अतिरिक्त आर्टिस्ट की व्यवस्था की जा रही है। वहीं पार्लर संचालिका रीता वर्मा ने बताया कि इस बार ब्राइडल और ब्रांडेड मेकअप के साथ अलग-अलग मेहंदी डिजाइन की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें