फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद भी मतदाता सूची से नहीं लिंक हुए आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। मतदाता सूची में मतदाताओं के आधार कार्ड लिंक करने का अभियान सुस्त है। एक माह बाद भी अभी केवल 30 फीसदी ही मतदाताओं के आधार कार्ड लिंक हुए हैं। इस काम में तेजी लाने के लिए एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने मातहतों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के 2,93,906 मतदाताओं में अभी तक 79,202 मतदाताओं के आधार कार्ड लिंक हुए हैं। इसी प्रकार खागा विधानसभा क्षेत्र के 3,30,383 मतदाताओं में 1,22,332 मतदाताओं के आधार कार्ड लिंक हुए हैं। बीएलओ नसीम अहमद, प्रमोद सिंह और शिवप्रसाद ने बताया कि मतदाता आधार कार्ड की फोटो कापियां देने में हीलाहवाली करते हैं।
काफी समझाने के बाद आधार कार्ड की फोटो कापियां देते हैं। एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने बताया कि आधार कार्ड लिंक करने की फीडिंग का काम आठ कंप्यूटरों में चल रहा है। कभी-कभी नेटवर्क की समस्या से रुकावट आती है। सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों से अभियान को शत प्रतिशत पूरा करने को कहा गया है। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें