हथगाम। अल्ट्रासाउंड सेंटर में रेडियोलॉजिस्ट न होने की शिकायत पर एसीएमओ की जांच में अनियमितता सामने आई। एसीएमओ पीके सिंह ने बृहस्पतिवार को डॉ. संगीता अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर में रेडियोलॉजिस्ट मौजूद नहीं मिले। इसके बाद उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
जांच में अल्ट्रासाउंड सेंटर में मरीजों के बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी और शौचालय जैसी अन्य सुविधाएं मानक के अनुसार पाई गईं। सेंटर का पंजीकरण भी जांचा गया। इस दौरान डॉ. संगीता रॉय और सहायक बाबू सिंह मौके पर मौजूद थे। एसीएमओ ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।