फोटो-55-अनुज पाल। स्रोत: पुलिस
- फोटो : 1
असोथर। कोर्ट मैरिज के बहाने युवती को शहर स्थित एक रिश्तेदार के घर ले के बाद युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। आरोप है कि युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि गांव का अनुज पाल (18) करीब एक वर्ष से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। युवती ने जब शादी के लिए कहा तो दो अक्तूबर को अनुज कोर्ट मैरिज करने के बहाने उसे राधानगर थाना क्षेत्र स्थित रिश्तेदार के घर ले गया।
आरोप है कि यहां अनुज ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन सुबह वह उसे गांव के किनारे छोड़कर चला गया और शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने बीते मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की थी।
प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि बुधवार को आरोपी अनुज पाल को जानिकपुर मजरे कौंडर मोड़ से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।