फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। आग लगने से करीब डेढ़ लाख का नुकसान हो गया। दुकानदार ने दो लोगों पर चोरी में असफल होने पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी इंद्रेश कुमार की मिस्सी गांव में ऑटो पार्ट्स की दुकान है। दुकानदार ने बताया कि बुधवार की रात दो लोगों ने दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की। ताला नहीं टूटने पर शटर के लॉक में तोड़फोड़ की। असफल होने पर आग लगा दी। बाइक सर्विसिंग और ऑटो पार्ट्स का लगभग डेढ़ लाख कीमत का सामान जल गया। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने उसे घटना की जानकारी दी। उसने दो लोगों के खिलाफ दुकान में आग लगाने की तहरीर दी है। आरोप है कि दोनों रात को उसकी दुकान के बाहर बैठकर बीयर पी रहे थे। उन्हीं लोगों ने दुकान में आग लगाई है। दुकान के पास खाली बियर के कैन भी मिले हैं। एसआई अमरनाथ मौर्या ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। मामला रंजिश का भी प्रतीत हो रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें