फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों में मासूम समेत दो लोगों की सांप के डसने से मौत हो गई। बकेवर थाना क्षेत्र के लालबक्सरा गांव निवासी राजनरायण का पुत्र शिवा (3) घर में खेल रहा था। उसे बुधवार को सांप ने डस लिया। मासूम की अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उधर, मलवां थाना क्षेत्र के मंझूपुर गांव निवासी रमेश (55) खेत पर काम कर रहा था। उसे सांप ने डस लिया। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई।