फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बेटी होने पर पीटकर निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए व पुत्री होने पर पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने पांच ससुरालियों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बकेवर के गोपालपुर गांव निवासी सीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी आठ मई 2021 को गाजीपुर के मवइया गांव निवासी रोहित के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराली दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। उसे भूखा रखते और खाने को मांगने पर चाकू लेकर मारने को दौड़ाते थे। उसने 2023 में पुत्री को जन्म दिया। पुत्री के जन्म देने के बाद ताना देते और दूसरी शादी की धमकी देने लगे। कई बार पंचायत भी हुई। कुछ दिन बाद सबकुछ पहले जैसा हो जाता है। उसे पति रोहित कुमार, ससुर चंद्रपाल, ननद रजनी, रोशनी, नंदोई लाल बहादुर तिलक ने 24 जुलाई 2025 को पीटकर घर से निकाल दिया। जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष संगीता यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें