फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप: जमीन विवाद में की गई पिता की हत्या...

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे बांदा के मृतक श्रीपाल के परिजन - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। बांदा जिले के मरका थाना के शाहपुर गांव के श्रीपाल निषाद की मौत को हत्या करार दिया गया है। बुधवार को मृतक के बेटे ने जमीन विवाद में पिता की अपहरण करके हत्या किए जाने की बात पुलिस से कही। कहा कि उसके पिता को घर लौटते वक्त निधवापुर गांव के लोगों ने अगवाकर लिया और मौत के घाट उतार दिया। अंदेशा जाहिर किया कि पिता को जहर दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को गाजीपुर थानाक्षेत्र के निधवापुर गांव में रहने वाले मंगल निषाद के घर से श्रीपाल का शव बरामद हुआ था। श्रीपाल के छोटे बेटे सोहन लाल ने पोस्टमार्टम हाउस में मंगलवार को बताया कि उनका एक मकान निधवापुर गांव में भी है। पिता सोमवार को यहां आए थे। इस गांव के कुछ लोग जमीन के विवाद में रंजिश मानते हैं। पिता शाम को शाहपुर के लिए लौट रहे थे तभी उन्हें अगवा कर लिया गया। पिता के न लौटने पर पूरा परिवार रात भर चिंतित रहा। दूसरे दिन उनकी मौत की जानकारी दी गई। उसकी बहन सोना देवी असोथर थाने के जरौली गांव में राम किशन को ब्याही है। लिहाजा उन्होंने जानकारी को भेजा।
मौके पर जाकर बहन व बहनोई ने देखा तो पिता का शव नीला पड़ गया था। सोहन लाल का कहना है कि उनके पिता को जमीन के चलते मार डाला गया है। एसओ रमेश पाल का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें