फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कुत्ते को कार में ले गया लेखपाल, दूसरे दिन लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। भाजपा नेता का पालतू कुत्ता मंगलवार सुबह घर से निकलने के बाद अचानक गायब हो गया। तलाश के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो कुत्ते को एक व्यक्ति कार में ले जाता दिखाई दिया। कार की पहचान होने पर पता चला कि वह बिंदकी तहसील क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल की है।
विज्ञापन

भाजपा नेता मधुराज विश्वकर्मा ने बताया कि कुत्ता हमेशा घर के अंदर रहता है। मंगलवार सुबह उनके पिता बाहर निकले तो कुत्ता उनके पीछे चल दिया। मुख्य रोड पर पहुंचने के बाद वह गायब हो गया। दिनभर तलाश के बाद भी पता नहीं चला।
इसके बाद मोहल्ले और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। मुख्य रोड की फुटेज में कुत्ता दिखाई दिया। पीछे आ रही कार कुछ दूरी पर रुकी और उसमें सवार व्यक्ति कुत्ते को उठाकर कार में रखते नजर आया।
विज्ञापन

बुधवार को जानकारी मिलने पर मधुराज ने लेखपाल से संपर्क कर कुत्ता वापस मांगा। लेखपाल ने कुत्ता अपने पास होने की बात स्वीकार की और देर शाम उसे वापस कर दिया। लेखपाल ने बताया कि सड़क पर घूमते कुत्ते को सुरक्षा की दृष्टि से घर ले गए थे। उन्हें उसके मालिक की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें