फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट व सीट बेल्ट का बताया महत्व

Fri, 06 Nov 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालन करके ही अपने अमूल्य जीवन जी सक ते हैं। व्यापारियों और मोटर ड्राइविंग सेंटर की ओर से गुरुवार को कैंप में लोगों को जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया। वहीं बेतरतीब वाहन चालकों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाइयां भी की गई।
विज्ञापन


बाकरगंज पुलिस चौकी पर यातायात माह में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा और इंडिया मोटर ड्राइविंग स्कूल के प्रबंधक सुशील उमराव की ओर से कैंप लगाया गया। राहगीरों को रोक कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

बाइक सवारों को हेलमेट लगाने और चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इंडिया मोटर ड्राइविंग स्कूल की ओर से लोगों को ग्रीन कार्ड बनवाने की अपील की गई।
विज्ञापन


ग्रीन कार्ड से वाहनों के कागजात लेकर चलने के झंझट से छुट्टी पाना बताया। वहीं यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने नियमों का उल्लघंन करने वाले 20 वाहनों के  खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन


वाहनों से 8000 रुपये का शमन शुल्क भी वसूल किया गया। इस दौरान रोडवेज की सड़क पर खड़ी बस का भी चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें