बांदा सागर राज्य मार्ग पर शुक्रवार रात ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो चालकों की मौत हो गई, वहीं एक ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
ललौली थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी रामसजीवन का पुत्र रामचंद्र (21) ट्रक चालक था। वह ट्रक लेकर कबरई गिट्टी लेने जा रहा था। ललौली क्षेत्र के ही बांदा सागर मार्ग पर रावतपुर सरायं गांव के पास ट्रक की कबरई से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रकों को क्रेन से अलग कराया। हादसे में ट्रक चालक रामचंद्र को मौके पर ही मृत पाया। वहीं ट्रक का खलासी जमयकुमार पुत्र लक्ष्मीनाराण निवासी खुटिला थाना जाफरगंज को गंभीर रूप से घायल पाया। दूसरे गिट्टी लदे ट्रक का चालक जुगल किशोर (46) पुत्र महेश्वरी निवासी बैहारी थाना चरखारी जिला महोबा और उसके बेटे लवकुश समेत तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में जुगल किशोर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खलासी जय कुमार की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर दिया गया है। गिट्टी लदे ट्रक में सवार मृतक चालक के पुत्र लवकुश हादसा होते देखकर कूद गया था। इससे उसकी जान बच गई। पोस्टमार्टम हाउस में लवकुश ने बताया कि उसका परिवार कानपुर के धरीपुरवा में रहता है। वह अपने पिता के साथ ही ट्रक में खलासी का काम करता था।
हादसा-2
फोटो संख्या एवं परिचय
10-थरियांव हाइवे किनारे टकराया डीसीएम
डीसीएम पेड़ से टकराई, चालक की मौत
थरियांव थाना क्षेत्र के पूर्वी बाईपास हाइवे पर हादसा
थरियांव(फतेहपुर)। थरियांव थाना क्षेत्र के हाईवे पर शनिवार की सुबह डीसीएम अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ में सीधे जा भिड़ी। दुर्घटना में डीसीएम चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
आगरा मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली नगला मस्जिद निवासी लज्जाराम का पुत्र पुत्र सुरेश बाबू (56) डीसीएम में भाड़ा लादकर जा रहा था। थरियांव थाना क्षेत्र के पूर्वी बाईपास हाइवे पर डीसीएम जैसे ही पहुंची, तभी चालक को नींद आ गई और वह अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गया। डीसीएम भिड़ंत देखकर आसपास के लोग और ढाबा संचालक मौके पर पहुंचा। लोगों ने डीसीएम में फंसे चालक को बाहर निकाला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को मृत हालत में पाया। घटना की खबर पुलिस ने परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसा-4
फोटो संख्या एवं परिचय
16-सीएचसी में रोते बिलखते परिजन।
ओवरटेक करने में दो
युवकों की जान गई
मुगलरोड हाईवे पर दमकल को ओवरटेक करने में हुआ दर्दनाक हादसा
बाइक सवार समाने से आ रही
- बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल
खजुहा/बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के मुगलरोड हाईवे पर शंकरनगर बलुवापुर मोड़ के पास दमकल को ओवरटेक करने में बाइक सवार सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गए। दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाल ने घायल को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया है।
शनिवार को बकेवर कस्बा निवासी सऊदी (32) पुत्र सत्तार, अंसार (31) पुत्र स्व. उस्मान व गांव कंशमीरी निवासी बबलू पुत्र बाबूराम बाइक से खजुहा कस्बा आए थे। शाम पांच बजे वापस जाते समय शंकरनगर बलुवापुर मोड़ के पास आगे जा रहे दमकल को ओवरटेक करते समय सामने से तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में सऊदी व अंसार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यहां राहगीर रामनारायन निषाद व ग्रामीणों की मदद से घायल को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया है।मृतक के पिता सत्तार ने कोतवाली बिंदकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीसीएम को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जब कि चालक घटना के बाद भागने में सफल रहा है।
इंसेट
ईद की खुशियां मातम में बदली
बिंदकी। मुगलरोड पर डीसीएम की टक्कर से हुई दो युवकों की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजनों के बीच सुबह से चल रही ईद की खुशियां मातम में बदल गई। मौके पर पहुंची घर की महिलाओं व परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल रहा।