फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग के पास बुधवार को मौरंग लदा ट्रक पलटने से एक युवक की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सुल्तानपुर जिले के थाना कोडावर के विनायकपुर गांव निवासी ट्रक मालिक शिवकुमार मौर्या ने भतीजे राहुल मौर्या (25) पुत्र राम कुमार मौर्या को चालक, खलासी के साथ मौरंग लोडिंग के लिए भेजा था।
बांदा जिले से मौरंग लादकर लौट रहे थे। नउवाबाग के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। ट्रक में फंसे राहुल को किसी तरह से निकाला गया।
चालक, खलासी मामूली रूप से जख्मी हुए। हालत गंभीर राहुल को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने तहरीर देने की बात कही है।