फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा या लूट : मां-बेटे की मौत, महिला समेत चार बच्चे भर्ती

विज्ञापन
फोटो-02-हरिशंकर प्रजापति। फाइल फोटो
विज्ञापन
हसवा (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार भोर मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे परिवार के छह लोगों में मां-बेटी के शव हसवा पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर पहले सड़क पर पड़े मिले। चार अन्य लोग बेहोशी की हालत में मिले जो पुलिस को कुछ भी नहीं बता सके। जिला अस्पताल में इलाज के बाद सभी को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस इस घटना को हादसा मानकर जांच कर रही है। ग्रामीण लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका जता रहे हैं। सवाल यह है कि पुलिस को मौके पर न टेंपो मिला और न ही चालक। हां यह बात जरूर है कि मौके पर शीशे के कुछ टुकड़े टूटे मिले हैं।



पुलिस हकीकत जानने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आखिर किसका टेंपो था उसका क्या नंबर है। कहां से कहां तक के लिए टेंपो बुक किया गया था। पुलिस कानपुर में भर्ती अन्य परिजन के होश में आने का भी इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव के सरांय खालिस निवासी सुरतिया (67) की मानसिक हालत कुछ दिन से खराब चल रही थी। उसका बेटा हरिशंकर प्रजापति (35) महाराष्ट्र के पुणे में शटरिंग कारीगर था। वह 15 दिन पहले गांव लौटा था।



हरिशंकर मां के साथ परिवार को घुमाने के लिए छह नवंबर को मेहंदीपुर बालाजी के लिए निकले थे। उनके साथ पत्नी नीता (35), पुत्री देविका (12), अर्पिता (10) पुत्र आर्यन (8) भी गए थे। दर्शन कर परिवार सोमवार भोर तीन बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचा।

यहां से टेंपो से सभी लोग घर जा रहे थे। हाईवे पर हसवा पुलिस चौकी से 100 मीटर पहले छह लोग पड़े मिले। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। पुलिस का मानना है कि टेंपो दुर्घटना का शिकार हो गया होगा। हादसे के बाद चालक ने सभी को हाईवे पर उतारा और टेंपो लेकर भाग निकला। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची।



एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने सुरतिया और हरिशंकर को मृत घोषित कर दिया। बाकी परिवार को कानपुर हैलट रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि टेंपो चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि देर शाम महिला को होश आया था, लेकिन वह कुछ भी नहीं बता सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें