दुर्गा शंकर पांडेय की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
असोथर। हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार एक किसान की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। बोलेरो सवार गांव की बेटी का तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे।
घायलों को पुलिस ने कानपुर हैलट में भर्ती कराया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
थाना क्षेत्र के जमलामऊ गांव निवासी गोरखनाथ मिश्रा की बेटी वंदना का तिलक लेकर परिवार और गांव के लोग कानपुर महाराजपुर गए थे। शुक्रवार की रात लौटते समय करीब डेढ़ बजे एक बोलेरो कानपुर सरसौल थानाक्षेत्र हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
बताया जाता है कि हादसा हाईवे किनारे स्टेपनी पड़ी होने की वजह से हुआ। हादसे में जमलामऊ गांव के किसान दुर्गा शंकर पांडेय (50) की मौत हो गई।
बोलेरो सवार भोला पांडेय, मन्ना चौरसिया, अरुण अवस्थी, हरिशंकर निवासी घरवासीपुर, चालक लाला निवासी फतेहपुर घायल हुए। उन्हें हैलट में भर्ती कराया गया।
हादसे की खबर से मृतक की पत्नी सीमा बेटी रिचा और बेटे कपिल का हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की बेटी रिचा की शादी दिसंबर माह में है। शव का अंतिम संस्कार किया गया है।